आज का IPO GMP — हिंदी में
सभी खुले और आने वाले IPO का लाइव GMP, प्राइस बैंड, लॉट साइज़, न्यूनतम निवेश, सब्सक्रिप्शन और ज़रूरी तारीखें। दिन भर अपने-आप अपडेट होता है।
🟢 अभी खुले IPO
🕒 जल्द आने वाले IPO
✅ अलॉटमेंट / लिस्टिंग का इंतज़ार
📈 हाल में लिस्ट हुए IPO
सभी देखें →IPO की पूरी प्रक्रिया — आसान भाषा में
- IPO खुलता है — 3 कारोबारी दिन (SME में भी 3) तक आप ब्रोकर ऐप से UPI के ज़रिए अप्लाई कर सकते हैं।
- सब्सक्रिप्शन — QIB, NII (HNI) और रिटेल हिस्से अलग-अलग भरते हैं। रिटेल ओवरसब्सक्राइब होने पर लॉटरी से अलॉटमेंट होता है।
- अलॉटमेंट — IPO बंद होने के अगले कारोबारी दिन (T+1)। PAN से रजिस्ट्रार साइट पर चेक करें।
- रिफंड और डीमैट क्रेडिट — T+2: शेयर डीमैट में आते हैं, बाकी पैसा अनब्लॉक।
- लिस्टिंग — T+3 को सुबह 10 बजे शेयर NSE/BSE पर ट्रेड होना शुरू।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
IPO GMP क्या होता है?
GMP (Grey Market Premium) वह अनाधिकारिक प्रीमियम है जो लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में किसी IPO के शेयर पर मिल रहा होता है। जैसे इश्यू प्राइस ₹100 और GMP ₹20 है, तो अनुमानित लिस्टिंग ₹120 के आसपास मानी जाती है। GMP SEBI या एक्सचेंज से मान्य नहीं है और जल्दी बदल सकता है।
IPO में कैसे अप्लाई करें?
अपने ब्रोकर ऐप (Zerodha, Groww, Upstox, Angel One आदि) या बैंक के ASBA से IPO चुनें, लॉट की संख्या और प्राइस (कट-ऑफ) भरें, UPI ID डालें और UPI ऐप में मैंडेट अप्रूव करें। पैसा सिर्फ ब्लॉक होता है — अलॉटमेंट न मिलने पर अनब्लॉक हो जाता है।
IPO अलॉटमेंट कैसे चेक करें?
अलॉटमेंट की तारीख पर रजिस्ट्रार (जैसे KFin Technologies, Link Intime/MUFG, Bigshare) की वेबसाइट पर कंपनी चुनें और PAN डालें। NSE और BSE की साइट पर भी चेक कर सकते हैं। IPOPulse के अलॉटमेंट पेज पर सभी लिंक एक जगह हैं।
Kostak और Subject to Sauda क्या है?
Kostak वह रकम है जो ग्रे मार्केट में एक पूरे एप्लीकेशन के लिए दी जाती है, चाहे अलॉटमेंट मिले या नहीं। Subject to Sauda तभी मिलता है जब अलॉटमेंट हो। दोनों अनौपचारिक और जोखिम भरे हैं।
SME IPO और Mainboard IPO में क्या फर्क है?
SME IPO छोटी कंपनियों के होते हैं और NSE Emerge / BSE SME पर लिस्ट होते हैं। इनमें न्यूनतम 2 लॉट (अक्सर ₹2 लाख से ज़्यादा) लगाने होते हैं, लिक्विडिटी कम और जोखिम ज़्यादा होता है। Mainboard IPO में 1 लॉट से अप्लाई कर सकते हैं।
क्या IPOPulse SEBI रजिस्टर्ड है?
नहीं। IPOPulse एक स्वतंत्र जानकारी देने वाली वेबसाइट है, निवेश सलाहकार नहीं। यहाँ की कोई भी बात खरीदने/बेचने की सलाह नहीं है — निवेश से पहले RHP ज़रूर पढ़ें।